नाबालिग के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 11:52 PM
थाना क्षेत्र के एक गांव में 56 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एक गांव में 56 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के आवेदन देने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच कराते हुए आरोपी गांव के ही वृद्ध को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है. पुलिस को दिये गये आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि वह शुक्रवार की रात 8.45 बजे के बथान में मवेशी को चारा देने गई थी. इसी दौरान पूर्व से घात लगाकर बैठे बुजुर्ग ने पीड़िता को पास के बांसवाड़ी में घसीट के लेकर जाकर हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया. पीड़ित ने घटना के बाद हल्ला किया तो पीड़िता के पिता और पड़ोसी ने उसे वहां हाथ-पैर खोलकर मुक्त कर अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद पीड़ित नाबालिग लड़की ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी. जिसके बाद पीड़िता के पिता अपनी पुत्री के साथ थाना आकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. इधर, पीड़िता के आवेदन में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










