Railway news from Samastipur:बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए मंडल में दौड़ेगी अब लाल गाड़ी
Published by : PREM KUMAR Updated At : 23 Apr 2025 11:29 PM
अब दानापुर मंडल की तर्ज पर समस्तीपुर रेल मंडल में भी बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए लाल गाड़ी दौड़ेगी.
Railway news from Samastipur: समस्तीपुर : अब दानापुर मंडल की तर्ज पर समस्तीपुर रेल मंडल में भी बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए लाल गाड़ी दौड़ेगी. बिना टिकट ट्रेनों से यात्रा करते हैं तो खैर नहीं है. क्योंकि अब लाल रंग की स्पेशल ट्रेन में बैठकर विशेष टीम मंडल के अलग-अलग इलाकों में जाकर टिकट चेकिंग अभियान चलाने के साथ जुर्माना वसूलेगी. इतना ही नहीं जो यात्री जुर्माना नहीं देंगे उनको रेलवे नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दंडाधिकारी के पास पेश किया जायेगा. जरूरत पड़ी तो ऐसे आरोपित लोगों को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से समस्तीपुर भी लाया जा सकता है. दरअसल बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की मौजूदगी में टिकट अभियान स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया.
लाल गाड़ी ने पकड़े 209 बेटिकट मामले
Railway news from Samastipur:समस्तीपुर : दरभंगा-जयनगर रेल खंड के ककरघट्टी स्टेशन पर लाल गाड़ी के प्रयोग से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान उस रेलखंड से गुजरने वाले मेल, एक्सपेस एवं सवारी गाड़ी में बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाये गये व्यक्तियों से निर्धारित प्रभार की वसूली की गयी. इसके परिणामस्वरूप कुल बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार 209 मामले प्रभारित किये जिनसे 42025 रुपये रेल राजस्व के रूप में अर्जित हुए. मंडल में आगे भी इस प्रकार के विशेष अभियान चलाये जायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










