Railway news from Samastipur:अब एलएचबी कोच के साथ चलेगा जननायक एक्सप्रेस

Published by : PREM KUMAR Updated At : 25 Apr 2025 10:17 PM

विज्ञापन

15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस को जल्द ही एलएचबी कोच मिल जायेगा. 10 मई से दरभंगा से और 12 मई से अमृतसर से ट्रेन को एलएचबी करने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

Railway news from Samastipur:समस्तीपुर : 15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस को जल्द ही एलएचबी कोच मिल जायेगा. 10 मई से दरभंगा से और 12 मई से अमृतसर से ट्रेन को एलएचबी करने की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा इस साल दो और ट्रेन को एलएचबी करने की तिथि प्रस्तावित है. इसमें 13213/14 सहरसा जोगबनी-सहरसा को 30 अगस्त से एलएचबी रैक दिया जा सकेगा. जबकि रक्सौल-जोगबनी-रक्सौल को 15 सितंबर से एलएचबी रैक से लैस करने की उम्मीद है. बताते चलें कि एलएचबी कोच का नाम इसका निर्माण करने वाली जर्मनी की कंपनी लिंक हाफमैन बुश से पड़ा है. एलएचबी कोच यात्रियों के लिए काफी आरामदायक होता है. रेल परिचालन की दृष्टि एलएचबी कोच काफी सुरक्षित है. यह कोच सामान्य कोच की अधिकतम गति 110-130 किमी की तुलना में 160 से भी अधिक की गति के लिए डिजाइन की गई है. इन कोचों में सामान्य कोचों की तुलना में ज्यादा जगह होती है. सामान्य आइसीएफ स्लीपर कोच में 72 बर्थ होता है, जबकि एलएचबी स्लीपर कोच में 80 बर्थ होता है. एलएचबी कोच में हाइड्रोलिक सस्पेंशन का प्रयोग किया जाता है. वही दाएं-बाएं मूवमेंट के लिए भी सस्पेंशन का प्रयोग किया गया है. इससे सफर आरामदायक हो जाता है.

Railway news from Samastipur:लंबी दूरी की ट्रेन के ठहराव का सपना हुआ पूरा

हसनपुर : हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बिथान से समस्तीपुर वाया हसनपुर रोड जंक्शन से रेल का परिचालन हुआ. इसके बाद कई दशकों के बाद हसनपुर रोड जंक्शन पर लंबी दूरी के ट्रेन का ठहराव का सपना भी पूरा हुआ. इसको लेकर हसनपुर स्टेशन पर गुरुवार को काफी चहल-पहल थी. लोगों के जुबान पर हसनपुर रोड जंक्शन में और अधिक सुविधाओं की मांग की जा रही थी. सभी लोग स्टेशन को उम्दा दर्जे का की व्यवस्था के लिए आंदोलन करने वाले स्व. गंगा प्रसाद आजाद को याद किया. वे लगातार अपने जीवन काल में हसनपुर स्टेशन पर बेहतर सुविधा व हसनपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन