Samastipur News:साठ प्रतिशत से अधिक सीटों पर हुआ नामांकन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:साठ प्रतिशत से अधिक सीटों पर हुआ नामांकन

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में नामांकन के पहले दिन करीब 60 प्रतिशत से अधिक सीटों पर नामांकन हुआ

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में नामांकन के पहले दिन करीब 60 प्रतिशत से अधिक सीटों पर नामांकन हुआ. कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय व कुलसचिव डॉ पीके प्रणव इसकी लगातार निगरानी करते रहे. कुलपति डॉ पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में नये छात्रों का आगमन उत्सव है. नामांकन के दौरान सभी काउंटर पर जाकर छात्रों और अभिभावकों से बातचीत की. उनका फीडबैक भी लिया. कुलसचिव डॉ प्रणव ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को भी चलेगी. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए इस बार एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है. इस डेस्क पर किसी तरह की समस्या का निदान किया जा रहा है. इस नामांकन प्रक्रिया में कृषि एवं संबंधित विभिन्न विषयों में स्नातक के 451 स्नातकोत्तर के 312 और पीएचडी के 66 छात्रों का नामांकन होगा. 24 नवंबर से दीक्षारंभ शुरु होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन