ePaper

समस्तीपुर होकर जयनगर से टाटा के बीच चलेगी नयी ट्रेन

Updated at : 12 Jul 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर होकर जयनगर से टाटा के बीच चलेगी नयी ट्रेन

यह गाड़ी टाटानगर से प्रत्येक शुक्रवार को 18.50 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी.

विज्ञापन

समस्तीपुर . रेल प्रशासन ने यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से टाटानगर-जयनगर-टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय लिया है. यह गाड़ी टाटानगर से प्रत्येक शुक्रवार को 18.50 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी. जयनगर से यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को 19.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस गाड़ी का ठहराव चांडिल, मुरी, कोटशिला, राजबेरा, धनबाद, जसीडीह, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी स्टेशनों पर होगा. इस गाड़ी के परिचालन से जहां मिथिलांचल और टाटानगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा मिल जायेगी. वहीं इस क्षेत्र के यात्रियों की बहु प्रतीक्षित मांग भी पूरी हो जायेगी. यह इस क्षेत्र के सामाजिक एवं वाणिज्यिक दृष्टी से भी लाभकारी सिद्ध होगा. इस गाड़ी में 2 एसएलआर, 4 सामान्य कोच, 7 शयनयान, ए सी/3 व ए सी/2 सहित कुल 17 कोचों का समायोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन