Samastipur News:मामा की दुश्मनी से भांजे की गई जान, पुलिस ने एक संदिग्ध उठाया

Updated at : 08 Mar 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:मामा की दुश्मनी से भांजे की गई जान, पुलिस ने एक संदिग्ध उठाया

नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला वार्ड 36 में शुक्रवार शाम ननिहाल आये युवक की गोली मारकर हत्या मामले में स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला वार्ड 36 में शुक्रवार शाम ननिहाल आये युवक की गोली मारकर हत्या मामले में स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा. सूत्राें के अनुसार आरोपित मगरदही मोहल्ला का बताया गया है. पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान में घटना के पीछे मृतक के मामा का पडोस के एक व्यक्ति से आपसी विवाद की चर्चा है. मृतक जितवापुर बुल्लेचक निवासी आयुष उर्फ छोटू इंटर का छात्र थे. वह पिछले दो साल से मगरदही मोहल्ला स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढाई करते थे. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम मगरदही मोहल्ला में आयुष उर्फ छोटू अपने मित्र आदित्य कुमार के साथ बाजार से समान खरीदकर अपने मामा विजय राय के घर लौट रहा था. इस दौरान रास्ते में आयुष उर्फ छोटू की गाेली मारकर हत्या कर दी. सदर डीएसपी संजय पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक आयुष उर्फ छोटू के मामा विजय राय और आरोपितों के बीच पूर्व से विवाद चला रहा था. घटना के बाद पुलिस की एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन किया गया है. घटना के संबंध में आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. आरोपितों की गिरफ्तारी के पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश बना रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन