बिहार में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार

Updated at : 27 Feb 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार

राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (एनडीए) कार्यकर्ताओं का संयुक्त एक दिवसीय जिला सम्मेलन गुरुवार को शहर के पटेल मैदान में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

समस्तीपुर . राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (एनडीए) कार्यकर्ताओं का संयुक्त एक दिवसीय जिला सम्मेलन गुरुवार को शहर के पटेल मैदान में संपन्न हुआ. इसमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम, रालोमो समेत घटक दलों के शीर्ष नेताओं व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप जायसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संबोधित करते हुए एनडीए घटक दलों के नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की. कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार में भारी बहुमत के साथ फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, इसमें आंतरिक लोकतंत्र है जो परिवारवाद और वंशवाद से दूर है. जिसकी बुनियाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास की विचारधारा है. इसी विचारधारा को लेकर केंद्र में मोदी और प्रदेश में नीतिश कुमार की सरकार आगे बढ़ रही है. नीतीश कुमार के विकास मॉडल की चर्चा आज देशभर में हो रही है. हालही में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न जिलों में योजनाओं की आधारशिला रखी. इस साल चुनावी रण में हम पांच दल पांडव की तरह एकजुट हैं. बिहार में चट्टानी एकता के साथ फिर से भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने इशारे ही इशारे में राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष को बिहार का विकास नहीं दिख रहा है, पटना के अस्पताल में आंख का आपरेशन करायें. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया. अगर सुशासन के साथ विकास की नीति को अपनाया जाये, किसी भी प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि राजद की सरकार ने बिहार को पिछड़ेपन, भ्रष्टाचार और गुंडाराज की ओर धकेल दिया था और आज नीतिश में बिहार में विकास की एक लंबी लकीर खींच दी है. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार आज एनडीए के नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है. उन्होंने कहा कि राजद हो या कांग्रेस का शासनकाल, बिहार के लिए काला अध्याय रहा है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव न केवल एनडीए के लिए बल्कि बिहार के लिए अहम है. एक गलती बिहार को फिर से पिछड़ेपन की ओर ले जा सकती है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि कहा कि एनडीए घटक दलों के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं और आने वाले दिनों में यह एकता विरोधियाें को परास्त करने के लिए काफी है. समस्तीपुर के स्थानीय सांसद शांभवी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश, उमंग, हौसले, ईमानदार कोशिश और सकारात्मक भूमिका ही एनडीए की वास्तविक शक्ति का परिचायक है. समस्तीपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन ऐतिहासिक रहा. इससे स्पष्ट है कि एनडीए की सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता साफ है. इसके अलावे जदयू के राज्य मंत्री विजय चौधरी, रामनाथ ठाकुर समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. मौके पर एनडीए घटक के सभी जिलाध्यक्ष व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन