Samastipur News:घटना के 72 घंटे बाद पुलिस की गायब पिस्टल बरामद

पिस्टल गायब मामले में तीसरे दिन पुलिस ने राहत की सांस ली है. घटनास्थल से कुछ दूरी स्थित एक बांस बाड़ी से सोमवार की तीसरे पहर किसी के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई.
Samastipur News: वारिसनगर : पिस्टल गायब मामले में तीसरे दिन पुलिस ने राहत की सांस ली है. घटनास्थल से कुछ दूरी स्थित एक बांस बाड़ी से सोमवार की तीसरे पहर किसी के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाने पर कैम्प कर रहे एसडीपीओ 2 संजय कुमार, सदर पुलिस इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा व मथुरापुर डायल 112 पुलिस ग्रामीणों द्वारा सूचित की गई जगह पर पहुंच लावारिस अवस्था मे सर्विस रिवॉल्वर को बरामद किया. पिस्टल बरामद होते ही पुलिस की बेचैनी समाप्त हुई. बताते चलें कि शनिवार की रात्रि ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में मृत हुए किशोर के परिजन व ग्रामीण ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर अपने गांव थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के एकद्वारी ले आये थे. कुछ देर बाद चालक को अपने कब्जे में लेने पहुंचे मथुरापुर थाने की डायल 112 के एसआई वाजिद अली खां अपने टीम के साथ एकद्वारी गांव पहुंचे थे. इसी बीच ग्रामीणों व पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी. इसी दौरान असामाजिक तत्व द्वारा पुलिस पदाधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर गायब कर दी थी. घटना के बाद सदर पुलिस इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष के साथ ही खुद एसडीपीओ लगातार पिस्टल बरामदगी मिशन में लगे थे. घटना की रात ही छापेमारी कर जहां पांच लोगों को हिरासत में लिया था. वहीं रविवार की रात्रि एक महिला व एक पुरुष को भी पकड़ कर थाने में पूछताछ की जा रही थी. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि पिस्टल बरामद कर ली गई है. साथ ही आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




