समस्तीपुर जंक्शन पर मिला बेतिया से गुमशुदा बालक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 11:35 PM
स्थानीय जंक्शन पर बेतिया से गुमशुदा एक बालक भटकते हुए मिला. जानकारी के अनुसार गुरुवार को गश्त के क्रम में उनि पीके चौधरी के साथ आरक्षी संगीत कुमार राजू को एक भटका हुआ लड़का मिला.
समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर बेतिया से गुमशुदा एक बालक भटकते हुए मिला. जानकारी के अनुसार गुरुवार को गश्त के क्रम में उनि पीके चौधरी के साथ आरक्षी संगीत कुमार राजू को एक भटका हुआ लड़का मिला. वह इधर-उधर घूम रहा था. पूछने पर अपना नाम आनन्द कुमार बताया. वह ललन साह का पुत्र है. उसका घर सीतामढ़ी जिला के रीगा थाना अंतर्गत कटहरी वार्ड 13 व वर्तमान पता न्यू बस स्टैण्ड वार्ड 25, थाना नगर, जिला पश्चिमी चंपारण बताया. पूछने पर बताया कि 18 जून को घर से भटक कर समस्तीपुर आ गये थे. पूछताछ उपरांत उसे आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर लाया गया व कार्यरत महिला आरक्षी समस्तीपुर के देखरेख में पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया. इसकी सूचना चाइल्ड लाइन समस्तीपुर व उसके परिजन को सूचित कर दी गयी है. लड़का को चाइल्ड लाइन समस्तीपुर के समन्वयक शंकर कुमार मल्लिक को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया है. इस बालक को लेकर टाउन थाना बेतिया में भी गुमशुदगी का मामला परिजनों ने दर्ज करा रखा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










