Samastipur News:पूसा में कार- बाइक की टक्कर में अधेड़ जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:पूसा में कार- बाइक की टक्कर में अधेड़ जख्मी

थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक के समीप बाइक और कार की जोरदार टक्कर में एक अधेड़ बुरी तरह जख्मी हो गया

विज्ञापन

Samastipur News: पूसा : थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक के समीप बाइक और कार की जोरदार टक्कर में एक अधेड़ बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसे ग्रामीणों की मदद से आननफानन में अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया गया. घायल अधेड़ को पहचान दिघड़ा गांव निवासी लाल कालेश्वर शर्मा के 34 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप हुई है. ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार अधेड़ सुबह सुबह अपने बच्चा को स्कूल छोड़ने जा रहा था. इसी क्रम में सामने से तीव्र गति से आ रही कार के चालक असंतुलित होकर बाइक में सामने जोरदार टक्कर मार दिया. घटनास्थल पर पूसा पुलिस के थानाध्यक्ष रमेश कुमार पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं कार को जब्त कर कार्रवाई में जुट गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन