करंट लगने से अधेड़ की मौत

अखतबारा गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक 47 वर्षीय अधेड़ की मृत्यु हो गई.
शिवाजीनगर . थाना क्षेत्र के अखतबारा गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक 47 वर्षीय अधेड़ की मृत्यु हो गई. घटना बाद परिवार में कोहराम मच गया. स्व. गंगा मंडल के पुत्र कुलदीप मंडल अपने घर पर चापाकल में लगे मोटर को ठीक कर रहे थे. उसी दौरान अचानक विद्युत तार की चपेट में आ गये. जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक करंट लगने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना के बाद वृद्ध मां श्यामा देवी पत्नी रीता देवी सहित परिवार के लोग शव से लिपट फूट-फूट कर रो रहे थे. घटना की जानकारी मिलते पंसस अवधेश शर्मा, दीपक कुमार, युवराज कुमार, रिंकू देवी, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अनिता देवी, रामबाबू मंडल आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिला रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










