Samastipur News:विधानसभा चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनरों काे मिला विशेष प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:विधानसभा चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनरों काे मिला विशेष प्रशिक्षण

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर संत कबीर महाविद्यालय में मास्टर ट्रेनरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर संत कबीर महाविद्यालय में मास्टर ट्रेनरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. नेतृत्व नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार कर रहे थे. मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव ने सभी मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने जोर देकर कहा कि मास्टर ट्रेनरों को मतदान दल के कर्मियों को प्रत्येक प्रक्रिया और नियम की बारीकी से जानकारी देना अनिवार्य है, ताकि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं हो. नोडल पदाधिकारी विजय कुमार ने सभी मास्टर ट्रेनरों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और शत-प्रतिशत दक्षता के साथ मतदान कर्मियों को तैयार करने का आग्रह किया. यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों के ज्ञान और संचार कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि आगामी द्वितीय प्रशिक्षण पूर्ण रूप से सफल हो और मतदान दल पूरी तरह तैयार रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन