ePaper

Samastipur News:केंद्र किराये के मकान में संचालित हैं कई आंगनबाड़ी

Updated at : 15 Dec 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:केंद्र किराये के मकान में संचालित हैं कई आंगनबाड़ी

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्र आज भी अपने स्थायी भवन से वंचित हैं.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्र आज भी अपने स्थायी भवन से वंचित हैं. भवन के अभाव में ये केंद्र वर्षों से किराये के मकानों में संचालित हो रहे हैं. जिससे केंद्रों पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संचालन में लगातार परेशानियां सामने आ रही है. आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है. लेकिन समुचित भवन न होने से इन सेवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की बातें लंबे समय से की जा रही है. अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है. किराये के मकानों में संचालित केंद्रों में जगह की कमी, बच्चों के खेलने व बैठने की उचित व्यवस्था का अभाव व साफ-सफाई जैसी समस्याएं बनी रहती है. इससे न केवल बच्चों को असुविधा होती है, बल्कि केंद्र संचिकाओं को भी कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि निजी स्तर पर चल रहे प्ले स्कूलों की तरह यदि सरकारी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी स्थायी भवन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायें तो ये केंद्र कहीं अधिक व्यवस्थित और प्रभावी रूप से संचालित हो सकते हैं. उनका मानना है कि अपना भवन होने से बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलेगा. जिससे उनके शारीरिक व मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी. इस संबंध में ग्रामीणों ने विभाग से प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शीघ्र स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है. बीडीओ ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाता है. इस संबंध में विभाग को सूचना दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन