Crime news from Samastipur:दरबा में महादलित महिलाओं के साथ मारपीट व लूटपाट

Published by : PREM KUMAR Updated At : 25 Apr 2025 10:19 PM

विज्ञापन

हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत में एक शादी समारोह के दौरान कुछ मनचलों ने महादलित महिलाओं के साथ मारपीट की.

विज्ञापन

Crime news from Samastipur:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत में एक शादी समारोह के दौरान कुछ मनचलों ने महादलित महिलाओं के साथ मारपीट की. साथ ही घर में घुसकर जबरदस्ती कर सामान लूटने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़ित परिवार द्वारा हलई थाना पुलिस को आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है. बताया जाता है कि शादी के देवपूजन के दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. जिसको लेकर विरोध करने पर महिलाओं की पिटाई कर दी गई. घर के सामान की लूटपाट की गयी. इस बावत विशुनदेव राम की पत्नी जानकी देवी द्वारा चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को आवेदन सौंपा गया है. पुलिस छानबीन द्वारा किये जाने की बात बताई जा रही है.

संवाद के दौरान जरूरतों को ले महिलाओं ने उठायी आवाज

मोरवा : पूजा जीविका महिला ग्राम संगठन का महिला संवाद कार्यक्रम निकसपुर पंचायत के चंदौली एवं रामजानकी जीविका महिला ग्राम संगठन मोरवा मोहनपुर में किया गया. इसमें मौजूद एसी ललन कुमार, सीसी पिंकी कुमारी, शालिनी प्रिया, बीके बीरन कुमार सिंह, रितेश कुमार, सीएम रंजिता, मीणा देवी, एमबीके सुबोध कुमार चौधरी, अभिलाषा कुमारी, अध्यक्ष संजू देवी, सचिव किरण देवी, अजंती माला, नीलम देवी, रणधीर कुमार राय, अजीत सिंह आदि ने भाग लिया. इसमें महिलाओं द्वारा खेती के लिए स्टेट बोरिंग, पंचायत में मिट्टी जांच केन्द्र, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, जलजमाव के लिए नाला निर्माण, महिलाओं को रोजगार, सरकारी स्कूल में इंग्लिश की बेहतर पढ़ाई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ, जीविका कौशल विकास केन्द्र, प्रखंड या जिला में उद्योग स्थापित करने, खराब नल-जल की मरम्मत को ले आवाज उठायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन