रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, मधुपुर से नरकटियागंज के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, मधुपुर से नरकटियागंज के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेला के अवसर पर रेलवे ने समस्तीपुर होकर मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानिए ट्रेन का समय और रूट की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Shravani Mela Train: श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे समस्तीपुर होकर मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (संख्या 03567/03568) का परिचालन करेगी. यह विशेष ट्रेन अगस्त माह में 18 और 25 अगस्त को चलाई जाएगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे और सभी कोच सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 03567 (मधुपुर से नरकटियागंज) की समय-सारणी

यह ट्रेन मधुपुर जंक्शन से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान करेगी:

  • किऊल जंक्शन: दोपहर 03:40 बजे पहुंचेगी और 03:42 बजे छूटेगी.
  • बरौनी जंक्शन: शाम 05:40 बजे पहुंचेगी और 05:50 बजे छूटेगी.
  • समस्तीपुर जंक्शन: सुबह 07:40 बजे पहुंचेगी और 07:45 बजे प्रस्थान करेगी.
  • मुजफ्फरपुर जंक्शन: सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी और 08:35 बजे छूटेगी.
  • नरकटियागंज जंक्शन: दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 03568 (नरकटियागंज से मधुपुर) की वापसी समय-सारणी

वापसी में यह स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज जंक्शन से दोपहर 13:25 बजे खुलेगी:

  • मुजफ्फरपुर जंक्शन: शाम 16:55 बजे पहुंचेगी और 17:00 बजे छूटेगी.
  • समस्तीपुर जंक्शन: शाम 18:30 बजे पहुंचेगी और 18:35 बजे छूटेगी.
  • बरौनी जंक्शन: रात 19:45 बजे पहुंचेगी और 19:55 बजे छूटेगी.
  • किऊल जंक्शन: रात 21:30 बजे पहुंचेगी और 21:35 बजे प्रस्थान करेगी.
  • जसीडीह जंक्शन: देर रात 00:40 बजे पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: पूसा कृषि विवि में प्रसार शिक्षा परिषद की बैठक: कुलपति ने कहा- केवल उत्पादन नहीं, किसानों को उद्यमी बनाने पर दें जोर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन