Samastipur News:भक्तिभाव से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:भक्तिभाव से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

चित्रांशों के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा गुरुवार को विधि विधान के साथ की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर: चित्रांशों के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा गुरुवार को विधि विधान के साथ की गयी. इस अवसर पर कायस्थल समाज के लोगों ने श्रद्धा भक्ति से साथ भगवान चित्रगुप्त के चरणों में अपनी आस्था निवेदित की. सुख समृद्धी का वरदान मांगा. नगर के कई स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. शहर के सटे जितवारपुर मसलनचक वार्ड 19 स्थित डीएस कालोनी में श्रीश्री 108 चित्रगुप्त पूजा समिति पूजा कमेटी की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त की आरती उतारी. भोग, प्रसाद, कमल दवात अर्पित किया. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आयी. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, रविन्द्र चंद्र अश्विन, आर्यन, आयुष, शुभम, अमन, अमितेश, मनीष, जलज, राजेश, सावन, संजय सिन्हा, सच्चिदानंद प्रसाद आदि सक्रिय रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन