पांच मई के बाद उत्तर बिहार में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 04 से 08 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 04 से 08 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 1से 2 दिनाें के बाद आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं. अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बनने के कारण 5 मई के बाद उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा मेघ गर्जन के साथ हो सकती है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी होने कीसंभावना है. वर्षा के समय हवा की गति तेज रहने की संभावना है. इस अवधि में 6 मई से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकता है. यह 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 40 से 60 प्रतिशत तथा दाेपहर में 20 से 30 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




