Death anniversary of Jannayak: पुण्यतिथि पर याद किये गये भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर

Updated at : 17 Feb 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Death anniversary of Jannayak: पुण्यतिथि पर याद किये गये भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर

पुण्य तिथि पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन कर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : पुण्य तिथि पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन कर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया. जिला राजद कार्यालय पर राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती की अध्यक्षता में पुण्य तिथि मनायी गयी. मौके पर पूर्व विधायक अशोक वर्मा, प्रो. राजेन्द्र भगत, प्रेम प्रकाश शर्मा, राजेन्द्र सहनी, सत्यविंद पासवान, ललन यादव, प्रो. भिखारी लाल सिंह, अरुण कुमार राय आदि मौजूद थे. मोहिउद्दीननगर : जननायक सरल जीवन शैली और विनम्र स्वभाव के चलते आम लोगों से गहराई से जुड़े रहे. उनकी सादगी आज भी मिसाल है.ये बातें सोमवार को मदुदाबाद में जननायक कर्पूरी समाज कल्याण संघ की ओर से आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रालोमो प्रदेश सचिव नंदकुमार कुशवाहा ने कही. इस मौके पर लक्ष्मी ठाकुर, अखिलेश्वर राय, राम उदगार महतो,रामनरेश शर्मा, अनिल कुमार,अमित कुमार रजक, अखिलेश चौधरी,अजित शर्मा, विकास कुमार, कुंदन कुमार, रामविलास सिंह मौजूद थे. दलसिंहसराय : स्थानीय आरएल महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक सभा आयोजित की गई, जिसे संबोधित करते प्राचार्य ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक कार्य और जनमानस की सेवा से जुड़े रहे. वो मानवता के सच्चे पुजारी थे. वही असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वस्थ व नव समाज रचना के लिए प्रयत्नशील रहे.उमा शंकर चंदन ने कहा कि उन्होंने सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया. व्याख्याता रूपम कुमारी ने कहा कि वे समाजवादी विचारों को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण काम किया.मौके पर अरविंद कुशवाहा, महेश कुमार,डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन, योगेश कुमार , आकांक्षा कुमारी, पल्लव पारस,रूपक कौशल, अजय शर्मा, संतोष सुमन, रश्मि रोजी, श्वेता कर्ण,किरण चौधरी सहित प्रशिक्षु छात्र अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद थे. शाहपुर पटोरी : विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित ऑबेडकर चौक के पास बने जननायक के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की. पुष्प अर्पित करने वालों में जदयू नेता सह अधिवक्ता डॉ. जयनाथ ठाकुर,जदयू के वरिष्ठ नेता कौशल किशोर मिश्रा, मुखिया नविता कुमारी,महेश्वर ठाकुर, वार्ड पार्षद विजय पासवान आदि शामिल हैं. मोरवा : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने की. आगत अतिथियों द्वारा सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया. मौक़े पर पूर्व जिलापार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, देवशंकर राय, डॉ दिलीप कुमार चौधरी,अमरजीत कुमार, अनिल सिंह कुशवाहा, मो. बशीर, नागेश्वर राम, चंद्रशेखर राय, कमलकिशोर शर्मा, चन्दन कुमार यादव, रामसागर महतो आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन