Samastipur News:कंचन व अर्चना ने थामी कमान, चल पड़ी जयनगर इंटरसिटी

Updated at : 08 Mar 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:कंचन व अर्चना ने थामी कमान, चल पड़ी जयनगर इंटरसिटी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दानापुर- जयनगर इंटरसिटी की कमान महिलाकर्मियों को दी गई. ट्रेन से लेकर काउंटर तक महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दी.

विज्ञापन

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दानापुर- जयनगर इंटरसिटी की कमान महिलाकर्मियों को दी गई. ट्रेन से लेकर काउंटर तक महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दी. इस क्रम में आज समस्तीपुर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13226 का परिचालन महिला लोको पायलट कंचन कुमारी व सहायक लोको पायलट अर्चना रानी एवं महिला गार्ड द्वारा किया गया. जिससे यह यात्रा महिला सशक्तिकरण का एक प्रतीक बनी. इस ट्रेन में टिकट जांच का कार्य भी एक महिला टीटीई सरिता कुमारी द्वारा किया गया. जो रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है.

टिकट जांच भी महिला के जिम्मे

इसके अतिरिक्त, मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर महिला टिकट जांच कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यात्रियों के टिकटों की जांच की. रिजर्वेशन काउंटर और सामान्य टिकट काउंटर व पूछताछ काउंटर पर भी महिलाओं ने कार्य किया. जिससे इस विशेष दिन पर रेलवे की सेवाओं में महिलाओं की उल्लेखनीय भूमिका को और अधिक सशक्त किया गया. महिला सुरक्षा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए, रेल सुरक्षा बल की महिला पुलिसकर्मियों ने समस्तीपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. महिलाओं के लिए एक फ़िल्म शो का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही 12 मार्च को ललित कला केंद्र में एक सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. इस सेमिनार में मंडल में कार्यरत सभी महिला सम्मिलित होंगी.

बोले डीआरएम

रेलवे में महिलाओं की इस उत्कृष्ट भागीदारी को सराहते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने कहा कि यह न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पूरी दक्षता और समर्पण के साथ कार्य कर सकती हैं. रेलवे प्रशासन भविष्य में भी महिलाओं को और अधिक अवसर प्रदान करने और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन