हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपित जीत राय गिरफ्तार

Updated at : 27 Jan 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपित जीत राय गिरफ्तार

हलई थाना की पुलिस ने डेढ़ साल बाद हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

मोरवा : हलई थाना की पुलिस ने डेढ़ साल बाद हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान मरीचा के जीत नारायण राय के बेटे उमेश कुमार राय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि हत्या के बाद लगातार वह ठिकाना बदल रहा था लेकिन पुलिस ने पैनी निगाहें जमा रखी थी. जैसे ही वह लोकेशन में आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घटना की बारे में बताया जाता है कि जिस पत्नी ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर जीवनसाथी बनी थी उसी ने सुपारी देकर अपने जिस्म की आग बुझाने और जमीन हथियाने के लिए अपनी पति की हत्या करा दिया था. पति उसकी अवैध संबंधों में बाधा न बने इसके लिए अपने बेटे को मोहरा बनाया था. महिला ने ऐसी खेल खेली की सुनने वाले के रोंगटे खड़े हो जाएं. 5 अगस्त को हलई थाना क्षेत्र के मरीचा पंचायत के एक गड्ढे से बरामद युवक की शव के मामले में पुलिस ने 4 दिनों के भीतर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया था. चकपहाड़ पंचायत के स्व. रामाश्रय राय के बेटे नरेश राय की हत्या उसकी पत्नी ने सुपारी देकर करा दी थी. हत्या की जिम्मेवारी उसने अपने भगिना उमेश राय को सौंपी जो कि मरीचा का रहने वाला है. घटना के दिन प्लान के तहत महिला ने पूरी कहानी की रूपरेखा तय करने के बाद खुद अपने मायके चली गई थी. अपने पति की हत्या को लेकर अपने भगिना उमेश राय से उसने 60 हजार में सौदा किया था. दस हजार बतौर एडवांस दिए गए थे. घटना के दिन उमेश राय अपने एक अन्य साथी के साथ चकपहाड़ गांव पहुंचा था और मृतक एवं उसके बेटे को अपने साथ बाइक से ले आया था. घर जाने की बजाय एक सुनसान गाछी में दोनों बाप-बेटे को रखा गया था. कुछ अन्य लोगों को भी बुलाया गया था. खाने-पीने का दौर चला था. इसी क्रम में नरेश राय के शरीर पर ईंट से प्रहार किया जाने लगा. जब उसकी मौत हो गई तो मृतक के बेटे को वहां से भगा दिया गया. शव को नग्न कर कपड़ा को एक झाड़ी में छुपा दिया गया था. पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो सीडीआर के आधार पर मामले की पोल खुल गई थी. आरोपी महिला को उसके मायके दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की दबिश के आगे महिला टूट गई और रोते हुए सारी कहानी सुनायी थी. ग्रामीणों का कहना था कि महिलाओं का अवैध संबंध कई लोगों के साथ था. मृतक जब इस बाबत खोजबीन करता तो वह अपने मायके चली जाती थी. इन्हीं सब बातों को लेकर महिला ने अपनी पति हत्या करा दी. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया है. अभियान में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, एसआई जनार्दन पासवान, दारोगा अभिजीत कुमार, रंगलाल साह, संजय कुमार सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन