नरक निवारण चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने व्रत रख किया जलाभिषेक

नरक निवारण चतुर्दशी पर मंगलवार को आस्थावान श्रद्धालुओं ने व्रत रखा.
समस्तीपुर : नरक निवारण चतुर्दशी पर मंगलवार को आस्थावान श्रद्धालुओं ने व्रत रखा. सुबह स्नान-ध्यान कर शिवालयों में जाकर शिव की पूजा-अर्चना की. अपने परिवार व समाज की मंगलकामना को लेकर दुआ मांगी. इसको लेकर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही. जिले के मोरवा स्थित खुदनेश्वर स्थान, विद्यापतिधाम समेत अन्य शिवालयों में भक्त जलाभिषेक को कतारबद्ध नजर आये. हसनपुर : शिवालयों में मंगलवार को सुबह से ही जलाभिषेक को भीड़ उमड़ती रही. सर्वेश्वर धाम पटसा, मंगलगढ़, हसनपुर, आतापुर आदि शिवालयों में महिला-पुरुष जलाभिषेक करने पर पहुंचे. सर्वेश्वर धाम पटसा में रामकिशोर राय ने बताया कि नरक निवारण चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. सर्वेश्वरधाम के स्वयं सेवकों ने लोगों की मदद की. वैदिक ज्योतिनाथ मिश्रा उर्फ दिलखुश मिश्र ने बताया कि यह पर्व महाशिवरात्रि का द्वितीय रूप होता है. व्रत को करने से मनुष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती है. मौके पर मुरारी झा, जगन्नाथ झा, अर्जुन मिश्र, माधव मिश्र, घनश्याम झा, आशुतोष झा, शिवनाथ मिश्र, शिवजी मिश्र, विदुरजी झा, विंदु देवी, रीता कुमारी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




