Samastipur News:हाई टेंशन तार में सटा लोहे का छड़, दो मजदूर झुलसे

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 02 Sep 2025 6:29 PM

विज्ञापन

शहर के श्री कृष्णापुरी क्षेत्र में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहे दो मजदूरों को करंट लग गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के श्री कृष्णापुरी क्षेत्र में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहे दो मजदूरों को करंट लग गया. इस हादसे में दोनों मजदूर झुलस गये. झुलसे हुए मजदूरों की पहचान मुसरीघरारी के हरपुर एलौथ निवासी राम सागर महतो (55) और फूल कुमार भगत (52) के रूप में हुई है. मजदूर राम सागर महतो ने बताया निर्माणाधीन मकान में करीब दो सप्ताह से काम चल रहा है. लोहे का छड़ लेकर मजदूर छत पर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक हाई टेंशन तार से लोहे का छड़ सट गया और दोनों मजदूर झुलस गये. लोगों ने इसकी सूचना बिजली कंपनी के मानव बल को दी. बिजली सप्लाई बंद होने के बाद दोनों मजदूरों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत चिकित्सक डा. राजेश कुमार ने बताया कि दोनों झुलसे मजदूरों का इलाज किया जा रहा है. एक मजदूर का सीना और पैर जला हुआ है. जले भाग की स्थिति को देखते हए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इधर, झुलसे मजदूरों के परिवार वाले हादसे के कारणों की जांच की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊपर से गुजर रही ढीली एचटी लाइन के कारण घटना हुई है. लोगों ने बिजली कंपनी से ऐसी लापरवाहियों पर अंकुश लगाने और ढीली लाइनों को तुरंत ठीक करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. करंट 11 केवी या 33 केवी एचटी वायर से लगी है, इसकी जांच जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन