Samastipur News:उच्च न्यायालय के आदेश पर रोहुआ पूर्वी में योजनाओं की जांच शुरू

Published by : PREM KUMAR Updated At : 26 Apr 2025 11:19 PM

विज्ञापन

प्रखंड के रोहुआ पूर्वी पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार को उपविकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी की अध्यक्षता में शुरु की गई.

विज्ञापन

Samastipur News:वारिसनगर : प्रखंड के रोहुआ पूर्वी पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार को उपविकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी की अध्यक्षता में शुरु की गई. डीडीसी श्री प्रियदर्शी ने बताया कि उच्च न्यायालय अंतर्गत सीडब्लूजेसी के आदेश के आलोक में डीएम द्वारा रोहुआ पूर्वी पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच के लिए टीम गठित की गई है. इसमें डीडीसी के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अविनाश कुमार व कार्यक्रम अभियंता मनरेगा अवध विहारी सिंह को रखा गया है. जांच के दौरान विभिन्न जगहों पर किये गये वृक्षारोपण, सीढ़ी घाट, आंगनबाड़ी केंद्र, जीविका भवन, पीसीसी सड़क, नाला उड़ाही आदि का स्थलीय एवं अभिलेखीय निरीक्षण स्थानीय ग्रामीणों के समक्ष किया गया. बताया कि अभी जांच लगातार जारी रहेगी. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा रणधीर कुमार, प्रभारी कनीय अभियंता एहतराम करीमी, पीआरएस फजलू रहमान, कार्यालय सहायक सरोज कुमार, एमएफटी दिलीप कुमार राय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे. बताते चलें कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रखंड उप प्रमुख सह माले नेता विमल पासवान ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी. इसी आलोक में डीएम ने डीडीसी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है. डीडीसी ने बताया कि दर्जनों योजनाओं पर शिकायत की गई थी. जिसके चलते जांच कुछ दिनों तक चलेगी. वहीं जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन