Samastipur News:होल्डिंग टैक्स 442569 द कचरा संग्रह में 98625 की वसूली

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:होल्डिंग टैक्स 442569 द कचरा संग्रह में 98625 की वसूली

नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स भुगतान को लेकर शहर के वार्ड 1, 2, 3, 4 व 5 में शिविरों का संचालन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स भुगतान को लेकर शहर के वार्ड 1, 2, 3, 4 व 5 में शिविरों का संचालन किया गया. इसमें करीब 4 लाख 50 हजार की होल्डिंग टैक्स ओर कचड़ा प्रबंधन शुल्क 98625 वसूल की गई. कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविरों में न सिर्फ होल्डिंग टैक्स की राशि जमा की जा रही है. बल्कि होल्डिंग निर्धारण से जुड़े आवश्यक कागजात भी मौके पर ही संग्रहित किये जा रहे हैं. जिससे लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े. एकमुश्त भुगतान योजना के तहत आवासीय, व्यावसायिक व सरकारी संपत्ति धारकों को बड़ी राहत मिल रही है. योजना में बकाया या चालू होल्डिंग टैक्स की राशि एकमुश्त जमा करने पर विलंब शुल्क और ब्याज की पूरी राशि माफ कर दी जाती है. साथ ही शिविर में कचड़ा प्रबंधन शुल्क भी कटाया जा रहा है. प्रशासन का उद्देश्य है कि लंबित होल्डिंग टैक्स की वसूली बढ़े और नागरिकों को भी आर्थिक बोझ से राहत मिले. शिविर स्थल पर नप कर्मियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन, रसीद उपलब्ध कराने और आवश्यक मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन