Education news from Samastipur:शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में में एचएम सम्मानित
Published by : PREM KUMAR Updated At : 03 May 2025 11:43 PM
प्रखंड के रघुनंदन सेठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघियाघाट में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने की
Education news from Samastipur:विभूतिपुर : प्रखंड के रघुनंदन सेठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघियाघाट में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने की. संचालन शिक्षक विकासचंद्रा साहू ने किया. इसमें प्रभारी एचएम को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य मनोज कुमार ने चादर, पाग व माला पहना कर सम्मानित किया. भू-दाता परिवार से शंभू कुमार सेठ, विष्णुदेव दाहा, सविता देवी, सुरेन्द्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, नवीन कुमार पोद्दार आदि मौजूद थे. इधर, प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक- अभिभावक गोष्ठी हुई. इसमें एकेडमिक सपोर्ट करने के संकल्प को दोहराया गया. प्रभारी बीईओ राकेश कुमार ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों को नियमित एवं पोशाक में विद्यालय भेजें. लेखापाल योगेश कुमार ने बताया कि 119 प्राथमिक, 72 मध्य एवं 31 माध्यमिक विद्यालयों में निर्धारित संख्या में शिक्षक उपलब्ध हैं. शाहपुर पटोरी : नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय हसनपुर सूरत में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई. प्रधानाध्यापक संजीव कुमार जायसवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, भौतिक सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत कराना था. अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, पोषण वाटिका व नव-निर्मित कक्षाओं का अवलोकन कराया गया. बैठक में दीपक कुमार, कुमारी शेफाली, अजय कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










