समस्तीपुर: हरि ओम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, सुरेश महतो फिर बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 10 बैठक में मौजूद लोग  | Prabhat Khabar Network

बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

सिंघियाघाट स्टेशन पर हरि ओम सेवा समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. सुरेश महतो एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए हैं. समिति ने समाज सेवा को गति देने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Samastipur News: सिंघियाघाट स्टेशन परिसर में गुरुवार को हरि ओम सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सुरेश महतो ने की. इस दौरान समिति के आगामी सामाजिक कार्यों, भावी योजनाओं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें सुरेश महतो को अध्यक्ष, पूर्व मुखिया उपेंद्र महतो एवं अशोक कुमार साह को उपाध्यक्ष, संदीप कुमार को सचिव, अवधेश कुमार को उपसचिव तथा आलोक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया.

समाज सेवा को गति देने का लिया संकल्प

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा को बढ़ावा देना है और नई कार्यकारिणी के गठन से समिति के कार्यों को नई गति मिलेगी.

बैठक में रवींद्र, रतीश, राजेंद्र, राहुल, गेडी, प्रवीण, अनिल, मुकेश, हरेराम, श्रवण, राजीव, कुंदन सहित समिति के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान मरम्मत और सुविधाएं बढ़ाने के दिए गए निर्देश


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन