समस्तीपुर: कौवा चौक छिनतई कांड में पुलिस को मिला अहम सुराग, अपाचे सवार बदमाशों की तलाश तेज

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल छिनतई के क्रम में लोगों के द्वारा लिया गया संदिग्ध बाइक का फोटो | Prabhat Khabar Network

मोबाइल छिनतई के क्रम में लोगों के द्वारा लिया गया संदिग्ध बाइक का फोटो | Prabhat Khabar Network

मोरवा में हुई छिनतई की घटनाओं के बाद पुलिस को संदिग्ध की बाइक की फोटो मिली है। पुलिस अब बाइक नंबर के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Samastipur News: हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक पर एक लाख रुपये की छिनतई मामले में पुलिस की जांच जारी है. हालांकि अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना को अंजाम देने के बाद उजले रंग की अपाचे बाइक से फरार हुए अपराधियों की तलाश पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. इसी बीच पुलिस को बाइक की कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें जांच में अहम सुराग माना जा रहा है.

मोबाइल छीनने की कोशिश के दौरान खींची गई तस्वीर

बताया गया कि बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के चकजलाल गांव के समीप एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था. इसी दौरान उजले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया. हालांकि पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाश मोबाइल नहीं छीन सके और वहां से भाग निकले.

पीड़ित ने कारखाना चौक पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी. इसी दौरान जब आरोपी बाइक से वहां से गुजर रहे थे तो कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरें खींच लीं. बाद में यह तस्वीरें पुलिस को उपलब्ध करा दी गईं.

नंबर प्लेट बदलकर वारदात करने की आशंका

पुलिस का मानना है कि मोबाइल छीनने की कोशिश और कौवा चौक पर हुई एक लाख रुपये की छिनतई, दोनों घटनाओं में एक ही बाइक का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आशंका जताई जा रही है कि बदमाश नंबर प्लेट बदलकर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है. पूर्व की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी.

गौरतलब है कि करीब 12 दिन पहले कौवा चौक से धर्मपुर बांदे निवासी गनौर सिंह से एक लाख रुपये की छिनतई की घटना हुई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Manoj Kumar Verma

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन