ताजपुर: मोतीपुर सब्जी मंडी स्थित जर्जर सार्वजनिक शौचालय का होगा जीर्णोद्धार

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ताजपुर नगर परिषद ने मोतीपुर सब्जी मंडी स्थित जर्जर सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के बाद जीर्णोद्धार का आदेश दिया है। विधायक द्वारा विधानसभा में उठाए गए मुद्दे के बाद यह पहल तेज हुई है।

विज्ञापन

Tajpur News: स्थानीय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) राकेश रंजन और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संतोष चौधरी ने मोतीपुर सब्जी मंडी, वार्ड संख्या-25 स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों को शौचालय की साफ-सफाई, रखरखाव और इसे जल्द सुचारु रूप से चालू कराने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

विधायक के सवाल के बाद तेज हुई पहल

बताया गया कि इस मामले को लेकर स्थानीय मोरवा विधायक रणविजय साहू ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सार्वजनिक शौचालय की स्थिति का मुद्दा उठाया था. इसके जवाब में नगर विकास एवं आवास विभाग ने बताया था कि मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पूर्व में जिला परिषद, समस्तीपुर द्वारा कराया गया था.

आंतरिक स्रोत से कराया जाएगा जीर्णोद्धार

विभाग के अनुसार वर्तमान में सार्वजनिक शौचालय की स्थिति जर्जर है. नगर परिषद ताजपुर की बोर्ड सशक्त स्थायी समिति द्वारा योजना तैयार कर आंतरिक स्रोत से इसके जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा.

इसी सिलसिले में कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द शौचालय का जीर्णोद्धार कर आम लोगों के उपयोग के लिए इसे चालू कराया जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन