रामनाथ ठाकुर के मंत्री बनने पर गांव में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
रामनाथ ठाकुर के मंत्री बनने पर गांव में खुशी की लहर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र व पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर को मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाये जाने पर लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र व पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर को मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाये जाने पर लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. वहीं पार्टी की ओर से रामनाथ ठाकुर का नाम केन्द्रीय मंत्री में दिए जाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बधाई और शुभकामनाएं दी है. रामनाथ ठाकुर के केन्द्रीय मंत्री के रूप शपथ लेने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली काफी हर्ष और उत्साह के साथ कई कार्यकर्त्ता उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया. पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, बनारसी ठाकुर, शकुंतला वर्मा, बबन चौधरी, जगनारायण शर्मा, अविनाश कुमार, वंशमणि, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, प्रमोद कुमार, राजकिशोर कुशवाहा आदि ने बधाई दी है. वही श्री ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरी गांव में लोगों में खुशी का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन