Student group:छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना

Updated at : 19 Feb 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Student group:छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना

बीएड एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्रों का दल प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी शैक्षिक परिभ्रमण को भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात के लिए बुधवार को रवाना हुआ.

विज्ञापन

रोसड़ा : स्थानीय रामेश्वर लक्ष्मी महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के बीएड एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्रों का दल प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी शैक्षिक परिभ्रमण को भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात के लिए बुधवार को रवाना हुआ. इस शैक्षिक भ्रमण दल को महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण देव महतो एवं सचिव लक्ष्मी महतो ने हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य को रवाना किया. सचिव श्री महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप प्रदान करने का सर्वोत्तम माध्यम पर्यटन है, जिसके द्वारा न केवल छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान बल्कि उनका मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है. छात्र छात्राओं के इस दल में एक सौ से ज्यादा प्रशिक्षु सम्मिलित हैं. जिसमें एक बड़ी संख्या छात्राओं की भी है. इस दल में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका एवं अन्य कर्मी तथा प्रशिक्षु सम्मिलित हैं. छात्र छात्राओं का यह दल 19 तारीख को बरौनी से चलकर अहमदाबाद पहुंचेगा. फिर उसके बाद अहमदाबाद में तीन दिन विश्राम के बाद यह दल सोमनाथ को रवाना होगा. जहां सोमनाथ मंदिर के दर्शन, गिरनार अभ्यारण, नागेश्वरनाथ ज्योतिर्लिंग आदि का दर्शन करने के बाद यह 26 फरवरी को द्वारिका पहुंचेगा. जहां पर यह द्वारिका और बेक द्वारिका तथा अन्य दर्शनीय स्थलों का दर्शन करते हुए पुनः 2 मार्च को वापस रोसड़ा पहुंचेगा. मौके पर प्रबंधक अखिलेश कुमार, प्राचार्या डॉ पुष्पा श्रीवास्तव, राघवेंद्र मिश्र, सुजय श्रीवास्तव, डॉ अरविंद कुमार, ब्रजेश यादव, राजेश कुमार राकेश, दीपक कुमार सहनी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन