Samastipur : जीएम ने स्टेशनों का निरीक्षण कर देखी तैयारी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur : जीएम ने स्टेशनों का निरीक्षण कर देखी तैयारी

रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

समस्तीपुर . रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया. छठ महापर्व को लेकर यात्री सुविधा सुरक्षा के मद्देनजर की गई तैयारियों का जायजा लिया. महाप्रबंधक ने छठ पर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए खगड़िया, सहरसा आदि स्टेशनों पर बनाये गये होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया. उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने छठ पर्व पर भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा सुरक्षा सहित सभी प्रकार की तैयारियों की समीक्षा की. ट्रेनों एवं स्टेशनों पर आवश्यक सुविधाओं की निरंतरता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसी क्रम में महाप्रबंधक ने दीघा हॉल्ट स्टेशन से खगड़िया तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित मुख्यालय एवं मंडलों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन