Samastipur News:छिटकी बहाउल्लाह के विचारों की आभा, नहाए अनुयायी

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 22 Oct 2025 6:21 PM

विज्ञापन

खंड के डुमैनी में बुधवार को ईश्वरीय अवतार के रूप में विख्यात बहाई धर्म के प्रवर्तक बहाउल्लाह के विचारों कि जब आभा छिटकी, अनुयायी दिनभर गोते लगाते रहे.

विज्ञापन

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के डुमैनी में बुधवार को ईश्वरीय अवतार के रूप में विख्यात बहाई धर्म के प्रवर्तक बहाउल्लाह के विचारों कि जब आभा छिटकी, अनुयायी दिनभर गोते लगाते रहे. इस दौरान बच्चों ने नाटक का मंचन किया. जिसके केंद्र में प्रभु धर्म की शिक्षा और मानव जीवन का मूल उद्देश्य निहित था. इस क्रम में बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा, किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम, भक्ति परक बैठक, पारिवारिक समर्थन आदि के बारे में जानकारियां दी गई. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर प्रकाश ने की. संचालन क्लस्टर विकास सहयोगी अजय आडवाणी ने किया. जयंती कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बहाउल्लाह के विचारों को साझा करते हुए कहा कि समस्त पृथ्वी एक देश और मानव उसके नागरिक. आज दुनिया के कई देश आपस में युद्धरत हैं. जिससे विश्व शांति के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है. युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं बल्कि शांति से ही सारी समस्याओं का निदान संभव है. ईश्वर की दृष्टि में स्त्री एवं पुरुष समान है. कोई किसी से बड़ा था छोटा नहीं है. धर्म और विज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं, विरोधी नहीं. बहाउल्लाह ने धर्म, जाति, भाषा, देश, रंग आदि के समस्त पूर्वाग्रह को त्याग कर मानव कल्याण की सर्वोच्चता की प्राथमिकता स्थापित करने की जीवनपर्यंत कोशिश की. कार्यक्रम के अंत में बहाउल्लाह के बताये गये मार्ग, नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर रस्मिता कुमारी, आंचल कुमारी, शिवानी कुमारी, अंजलि कुमारी, अंशु कुमारी, प्रियंका कुमारी, रूपा कुमारी, सेजल कुमारी, गंगा कुमारी, नंदनी कुमारी, काजल कुमारी, रवि कुमार, देव सुंदर देवी, निर्मला देवी, समुन्द्ररी देवी, गीता देवी, पूनम देवी, चंद्रदीप पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन