स्कूल में चोरी को लेकर दर्ज कराई प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के मदुदाबाद स्थित एक निजी स्कूल में बने आवास में चोरी कर लिए जाने के का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर स्कूल संचालक राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर मदुदाबाद के मो. अब्दुल को नामजद आरोपित किया है.
मोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के मदुदाबाद स्थित एक निजी स्कूल में बने आवास में चोरी कर लिए जाने के का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर स्कूल संचालक राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर मदुदाबाद के मो. अब्दुल को नामजद आरोपित किया है.थाने में दिए गये आवेदन में घटना के दिन आवास में रखे दो मोबाइल,12 ग्राम सोने का जेवरात जिसकी मूल्य लगभग 90 हजार रुपये एवं नगद 65 हजार रुपये चोरी कर लेने का आरोप लगाया है. साथ ही सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद होने की बात कही गई है. थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




