Samastipur News:गोली से जख्मी सोनू के बयान पर प्राथमिकी, तीन नामजद
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 21 Nov 2025 5:36 PM
थाना क्षेत्र के नरहन बांध के समीप हुए गोली कांड में मामले में घायल आदित्य कुमार उर्फ सोनू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के नरहन बांध के समीप हुए गोली कांड में मामले में घायल आदित्य कुमार उर्फ सोनू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें नरहन के ही राहुल कुमार उर्फ पंजाबी, विवेक कुमार व मो. सैफ अली को आरोपित किया है. वहीं उन्होंने बताया है कि वह अपने साथी गौरव और दीपांशु के साथ भोज खाने जा रहा था. इसी बीच फफौत पुल से पहले ढाला के पास पान दुकान पर रुका. वहीं पर एक सिगरेट देने को कहा. दुकानदार ने एक सिगरेट दिया. इसी क्रम में राहुल कुमार उर्फ पंजाबी ने कहा कि सिगरेट पिलाओ. मना किया तो कहासुनी करने लगा. इसी क्रम में बोला कि देख लेगा. उसके बाद में उसे नजर अंदाज करते हुए अपने साथी के साथ भोज खाने के लिए बांध के रास्ते जा रहा था. इसी क्रम में वह रिवर भेली पब्लिक स्कूल के गेट के पास ओवरटेक करके आगे से घेर लिया. हत्या करने की धमकी देने लगा. विवेक व मो. सैफ ने गोली मार कर हत्या करने का आदेश दिया. जिस पर राहुल कुमार ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी. गोली सीने में लगी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










