समस्तीपुर में बेटी के वैवाहिक विवाद में पिता की हत्या, दामाद पर गला रेतने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
मृतक का रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

मृतक का रोते-बिलखते परिजन

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अपनी बेटी के ससुराल जाने पर रोक लगाने वाले पिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

विज्ञापन

Samastipur News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के बनघारा टोला में रविवार देर रात एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय विजय दास के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के दामाद जितेंद्र दास पर लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

बेटी के वैवाहिक विवाद के बाद मायके ले आए थे

परिजनों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले विजय दास ने अपनी बेटी की शादी उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचर बेलामेघ गांव निवासी जितेंद्र दास से की थी. शादी के बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहा. करीब दो माह पहले विजय दास अपनी बेटी को मायके ले आए थे और उसके ससुराल जाने पर रोक लगा दी गई थी.

बथान में सो रहे थे, देर रात मिला लहूलुहान शव

बताया गया कि रविवार रात विजय दास घर के समीप स्थित बथान में सो रहे थे. देर रात शोर सुनकर उनकी पत्नी वहां पहुंचीं तो उन्हें लहूलुहान अवस्था में पाया. उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था. पत्नी ने गमछे से खून रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

दामाद पर हत्या का आरोप, आरोपी फरार

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दामाद जितेंद्र दास ने चाकू से गला रेतकर हत्या की और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

सदर एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की गई, लेकिन परिवार के सभी सदस्य फरार मिले. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: पूसा केवीके बिरौली के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आरके तिवारी का स्थानांतरण, सम्मान समारोह में दी गई विदाई


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन