सर्पदंश से पिता की मौत, पुत्री इलाजरत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2024 10:14 PM
थाना क्षेत्र के गंगौली वार्ड एक निवासी रामानंद महतो के पुत्र विजय कुमार की सर्पदंश से इलाज के दौरान सदर अस्पताल में शनिवार को मौत हो गयी. जबकि विजय कुमार की 10 वर्षीय पुत्री बुलबुल कुमारी का इलाज एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में चल रहा है.
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के गंगौली वार्ड एक निवासी रामानंद महतो के पुत्र विजय कुमार की सर्पदंश से इलाज के दौरान सदर अस्पताल में शनिवार को मौत हो गयी. जबकि विजय कुमार की 10 वर्षीय पुत्री बुलबुल कुमारी का इलाज एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चौकी पर दोनों पिता-पुत्री शुक्रवार की रात सोये हुए थे. इसी दौरान विषैले सांप ने पिता-पुत्री को काट लिया. सर्पदंश के बाद पिता को इसकी जानकारी नहीं हुई. वहीं, पुत्री बुलबुल को कान में सांप काटने के बाद वह चीखना शुरू कर दी. घटना की जानकारी पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए ले गये. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं पिता को सांप काटने की जानकारी किसी को नहीं मिली. धीरे-धीरे उसकी स्थिति देखकर लोगों ने शंका के आधार पर इलाज के लिए ले गये. इसी दौरान रास्ते में मौत हो गई. सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जिला पुलिस द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराने की कवायद जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










