समस्तीपुर: नीट मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दलसिंहसराय में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. दलसिंहसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई.

विज्ञापन

Samastipur News: नीट परीक्षा में कथित धांधली, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले दलसिंहसराय के महावीर चौक पर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उदयकेतु चौधरी ने किया. प्रदर्शन से पहले एनएच-28 से जुलूस निकाला गया, जो महावीर चौक पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया.

छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा टूटा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न राज्यों में छात्र निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है.

वक्ताओं ने कहा कि छात्रों पर हो रहे कथित अत्याचार और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की.

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, पूर्व जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, फैज अहमद फैज, रितेश कुमार चौधरी, अभिनव अंशु, राजन कुमार वर्मा, बीरेन्द्र कुमार राय, गोलू यादव, शारुख अशरफ, शिव कुमार यादव, अवधेश कुमार एवं गोपाल प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रोसड़ा में युवक को गोली मारकर किया घायल, एफएसएल और डीआईयू टीम जांच में जुटी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन