समस्तीपुर: हसनपुर बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण मुक्त अभियान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के हसनपुर बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया. पेट्रोल पंप से गांधी चौक तक सड़क के किनारे बने अवैध कब्जों को जेसीबी मशीनों से हटा दिया गया. यह कार्रवाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई जाम की समस्या का स्थायी समाधान की मांग के बीच हुई है.

विज्ञापन

Samastipur News: स्थानीय बाजार में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क चौड़ीकरण के उद्देश्य से प्रशासन ने गुरुवार को व्यापक अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया. पेट्रोल पंप से गांधी चौक तक सड़क के पूर्वी किनारे किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन से हटाया गया. इस दौरान अस्थायी दुकानों, शेड और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया.

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. कार्रवाई में बीडीओ मनोज कुमार, सीओ पुष्पलता कुमारी, थानाध्यक्ष सुनील कांत, कृषि पदाधिकारी सन्नी कुमार, राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार और अमीन मनोज रजक शामिल रहे.

पुलिस बल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुनील कांत ने किया. उनके साथ एएसआई धर्मेंद्र कुमार, सुनील भारती, सिकंदर कुमार तथा सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी तैनात रहे.

दोबारा अतिक्रमण पर होगी कानूनी कार्रवाई

अभियान के दौरान प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा सरकारी जमीन या सड़क पर कब्जा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लोगों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग

प्रशासन की कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया. हालांकि स्थानीय बुद्धिजीवियों ने इसे अस्थायी कार्रवाई बताते हुए कहा कि केवल दुकानों के सामने लगे शेड और झोपड़ीनुमा ढांचों को हटाकर औपचारिकता पूरी की गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में जाम की समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब स्थायी अतिक्रमणों को भी हटाया जाए.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में क्यूआरटी जवानों को टीयर गैस फायर का विशेष प्रशिक्षण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन