समस्तीपुर: प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर की माता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर के वाजितपुर में मध्य विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर की माँ सावित्री देवी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस सभा में शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को नम आँखों से याद किया.

विज्ञापन

Samastipur News: प्रखंड के वाजितपुर निवासी एवं मध्य विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर की माता सावित्री देवी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा में शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

धर्मपरायण और संस्कारवान महिला थीं सावित्री देवी

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीपीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि सावित्री देवी धर्मपरायण, सरल, करुणामयी एवं संस्कारवान महिला थीं. उनके निधन से समाज और परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है.

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

सभा में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनंत कुमार राय, प्रधान सचिव अनिल कुमार, रामचंद्र राय, कुमार गौरव, अरविंद कुमार राय, संजीव कुमार जायसवाल, रवींद्र कुमार ठाकुर, राजा महतो, मिथिलेश कुमार ठाकुर, महेशचंद्र ठाकुर, देवेंद्रचंद्र मिश्रा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, राजेश कुमार दत्त, मणिकांत गिरि, गंगा नारायण विद्यार्थी, आलोक कुमार, राम अनुराग झा, उमेश राय, अभिषेक कुमार झा, रामजी चौधरी, मनोज कुमार राम एवं कमलेश कुमार राय सहित अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन