Samastipur News:नाबालिग से इश्क लड़ाना पड़ा महंगा, मिला जेल

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:नाबालिग से इश्क लड़ाना पड़ा महंगा, मिला जेल

घर से भाग कर किशोरी के साथ सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करते हुए शादी रचायी थी, उसी के जुर्म में युवक को जेल का हवा खाना पड़ेगी,

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : घर से भाग कर किशोरी के साथ सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करते हुए शादी रचायी थी, उसी के जुर्म में युवक को जेल का हवा खाना पड़ेगी, यह उसने सोचा भी नहीं था. किशोरी युवक के साथ पत्नी बनकर घर पर आ रही है लेकिन कानून के शिकंजा में फंसने के कारण युवक को जेल जाना पड़ा है. हलई थाना क्षेत्र में एक युवक को एक नाबालिग से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया. मामला हलई थाना क्षेत्र का बताया जाता है. इस बाबत जानकारी देते हुए मामले का अनुसंधानकर्ता नितुन कुमार ने बताया कि अप्रैल महीने में कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. बिनोद राय के बेटे जितेंद्र कुमार को आरोपित किया गया था. किशोरी के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद मामले की छानबीन शुरू की गई थी. घर से निकलने के बाद दोनों प्रेमीयुगल शादी रचा ली. इसकी जानकारी घर वालों को भी दी गई थी. इससे पहले किशोरी के पिता के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई. इसमें नाबालिग होने का हवाला दिया गया था. इधर, पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो माजरा खुलकर सामने आ गया. बताया गया कि प्रेमप्रसंग में ही दोनों ने भाग कर शादी रचाई थी. इधर दो महीने पहले युवक अपनी पत्नी को लेकर घर पर आ गया. साथ रहने लगा. लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के कारण युवक को शनिवार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन