समस्तीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर भागलपुर के बीच दी गयी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

डिप्लोमा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा 9 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.
समस्तीपुर. डिप्लोमा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा 9 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इसमें 05573/05574 सहरसा-पटना-सहरसा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (मानसी-खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-सोनपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते) 05573 सहरसा-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 एवं 23 जून को सहरसा से 20.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 04.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में 05574 पटना-सहरसा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 एवं 24 जून को पटना जंक्शन से 19.10 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. 05201/05202 मुजफ्फरपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (हाजीपुर-सोनपुर के रास्ते). 05201 मुजफ्फरपुर-छपरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 एवं 23 जून को मुजफ्फरपुर से 02.00 बजे खुलकर उसी दिन सुबह 05.00 बजे छपरा पहुंचेगी . वापसी में 05202 छपरा-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 एवं 23 जून को छपरा से 19.30 बजे खुलकर उसी दिन 23.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. 05268/05267 मुजफ्फरपुर-भागलपुर-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (समस्तीपुर-बछवारा-बरौनी-बेगूसराय-मुंगेर के रास्ते) 05268 मुजफ्फरपुर -भागलपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 एवं 23 जून को मुजफ्फरपुर से 22.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 4.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में 05267 भागलपुर-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 एवं 24 जून को भागलपुर से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 00.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




