कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नरों ने मुसरीघरारी थाने पर किया हंगामा

Updated at : 28 Jan 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नरों ने मुसरीघरारी थाने पर किया हंगामा

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ मारपीट की घटना में कार्रवाई की मांग के लिए मंगलवार को किन्नरों ने मुसरीघरारी थाना पर हंगामा किया है.

विज्ञापन

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त हुआ हंगामा

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ मारपीट की घटना में कार्रवाई की मांग के लिए मंगलवार को किन्नरों ने मुसरीघरारी थाना पर हंगामा किया है. इस दौरान बिहार पुलिस के सिपाही से बहस के बाद किन्नरों उसे खदेड़ दिया. पकड़ कर पीटने लगे. पीड़ित सिपाही एक कपड़े की दुकान में भागकर अपनी जान बचायी. बताया जा रहा है कि पीड़ित सिपाही पटना से मुसरीघरारी के रास्ते कहीं जा रहा था. मुसरीघरारी चौराहे पर सड़क जाम देख कर वह गाड़ी से उतरकर सड़क पर प्रदर्शनकारी किन्नरों को हटाने लगा. इसके बाद किन्नर उग्र होकर सिपाही को खदेड़ने लगे. पकड़ कर पिटाई कर दी. पीड़ित सिपाही अपने आप को बचाते हुए कहा कि हम यहां की पुलिस नहीं हैं. हम पटना से कहीं जा रहे हैं. तब जाकर पुलिस कर्मी की जान बची.

बिहार पुलिस से बहस के बाद किन्नरों ने पुलिसकर्मी को खदेड़ कर पीटा

किन्नरों का आरोप है कि पिछले 24 जनवरी को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी. एलौथ गांव में कुछ किन्नर बधाई मांगने गये थे. इस दौरान किन्नरों के साथ मारपीट की गई थी. किन्नरों ने कहा कि चार दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी. कई किन्नर घायल थे, लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. पुलिस जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करे अन्यथा और तेज आंदोलन करेंगे. किन्नर के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं रूपा किन्नर ने बताया कि चार दिन पूर्व मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बिशंभरपुर ऐलौथ गांव में मो. आले के यहां बच्चा पैदा हुआ था. सूचना पर किन्नरों की एक टोली उनके घर पहुंच कर नाच गाना किया. बख्शीश की मांग की. रूपा किन्नर ने बताया कि बख्शीश मांगने पर मो. आले के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से किन्नरों की टोली पर प्रहार कर दिया. इसमें कई किन्नर जख्मी हो गये. सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. लेकिन, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

आरोपी पक्ष के लोग भी हुए घायल

इस घटना में परिवार के लोग भी जख्मी हुए थे. परिवार के लोगों का कहना था कि किन्नर की ओर से जबरन 11 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. जब लोगों ने पैसा देने से इनकार किया, तो दो अलग-अलग ऑटो से आये किन्नरों ने घर के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. तोड़फोड़ मचाना शुरू किया. बच्चा को लेकर भी भागने लगे. इसके बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने किन्नर के साथ मारपीट की थी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि इस घटना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच जा रही है. इधर, बिहार पुलिस की पिटाई मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त सिपाही मुसरीघरारी थाना का नहीं है. उसकी पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन