Samastipur news: बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं और उनका विकास करें: रामनाथ ठाकुर

Updated at : 01 Mar 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur news: बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं और उनका विकास करें: रामनाथ ठाकुर

सक्षमता द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण एवं काउंसिलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के ढ़ाई हजार शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनने का औपबंधिक नियुक्ति पत्र शनिवार को प्रदान किया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर: सक्षमता द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण एवं काउंसिलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के ढ़ाई हजार शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनने का औपबंधिक नियुक्ति पत्र शनिवार को प्रदान किया गया. जिले में कुल 8 हजार 299 शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण की है. शहर के अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 100 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अद्भुत काम किया है. शिक्षकों से अपील किया कि विद्यालय जाने से पहले पढ़ कर जाए. बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं और उनका विकास करें. सरकार शिक्षकों की मांगों को पूरा कर रही है. शिक्षक भी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाए. विधायक अजय कुमार ने कहा कि नियोजित की जगह परीक्षा देकर अब विशिष्ट शिक्षक बन गए हैं. सरकार ने नियमावली में बदलाव कर नियोजन इकाई को भंग कर दिया है. जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने भी नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बनने पर सभी को शुभकामनाएं दी. प्रभारी जिलाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने कहा कि सभी शिक्षक नौकरी में तो पहले से ही है. अब सभी की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है. विशिष्ट बनने के साथ दायित्व अधिक बढ़ गया है. शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन आया है. उन्होंने सभी शिक्षकों को बेहतर कार्य करने की अपील की. मौके पर नगर निगम महापौर अनिता राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) मानवेंद्र कुमार राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक एवं साक्षरता) नरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे.

शिक्षकों को दिया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

हसनपुर : बीआरसी में सक्षमता टू उतीर्ण शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. मौके पर बीइओ संगीता मिश्रा, ब्रजेश कुमार, साकेत बिहारी मिश्रा, रविंद्र रजक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन