डीजे बैन, सूर्यास्त के बाद नहीं होगा मूर्ति का विसर्जन

Updated at : 29 Jan 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
डीजे बैन, सूर्यास्त के बाद नहीं होगा मूर्ति का विसर्जन

Exif_JPEG_420

शांति और सद्भाव के साथ संपन्न करने के लिए बुधवार को पंचायत समिति भवन परिसर में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक की गई.

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र में बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजनोत्सव शांति और सद्भाव के साथ संपन्न करने के लिए बुधवार को पंचायत समिति भवन परिसर में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक की गई. सीओ आकाश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अलग-अलग गांवों के जन प्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजा स्थलों के बारे में जानकारी दी. वहीं, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा- निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि पूजा स्थल पर धीमी साउंड वाले बाक्स या लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जायेगा. प्रशासन ने डीजे बजाने पर पूरी पाबंदी लगने के नियम को सख्ती से पालन करना पड़ेगा. डीजे साउंड का पूजा में प्रदर्शन करने एवं दस बजे रात के बाद ध्वनि प्रदूषण करने पर मशीन एवं साउंड उपकरण को जब्त कर साउंड मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सूर्यास्त से पूर्व ही मूर्ति का विसर्जन करना होगा. मौके पर एसआई राजनाथ राय, जिपा अरुण कुमार, बालकृष्ण पाठक, अनिल कुमार, मुखिया अजय कुमार, श्रवण पासवान, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, उमेश चंद्र चौधरी, दिवाकर झा, भाजपा नेता ललन प्रसाद सिंह, पंस सदस्य सूर्य कुमार, पवन कुमार सिंह, प्रमोद कुमार राय, रामसागर महतो, विनोद सिंह, राजन कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन