Samastipur news:धर्मपुर के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, शव पहुंचा गांव

Published by : PREM KUMAR Updated At : 11 Apr 2025 11:11 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धर्मपुर निरघिन टोल के पप्पू पासवान का गुरुवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई.

विज्ञापन

Samastipur news:मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के धर्मपुर निरघिन टोल के पप्पू पासवान का गुरुवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई. शुक्रवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही माता संतोला देवी, पत्नी रीता देवी व बेटी मौसम कुमारी का रो-रोकर हाल बुरा था. जानकारी के अनुसार पप्पू अपने संबंधी सुरेंद्र पासवान के घर बेगूसराय के दादपुर जा रहा था. पुलिस गश्ती के दौरान वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के तिआई ओपी के पास घायल अवस्था में मिला. उसकी सांसें चल रही थीं. पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजन को सौंप दिया. दादपुर ओपी प्रभारी नूतन कुमारी ने बताया कि युवक किसी अज्ञात वाहन या वज्रपात की चपेट में आया, इसकी जांच की जा रही है. इस दौरान आंधी-तूफान व बारिश हो रही थी. विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह मृतक के घर पहुंच कर विधायक की ओर से परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान की. वहीं शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन