Samastipur News:हसनपुर रोड स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:हसनपुर रोड स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव हसनपुर रोड जंक्शन पर नहीं होने से स्थानीय लोगों में मायूसी है.

विज्ञापन

Samastipur News: हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव हसनपुर रोड जंक्शन पर नहीं होने से स्थानीय लोगों में मायूसी है. बता दें कि समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड में सबसे अधिक यात्री व माल भाड़ा देने में अव्वल होने के बावजूद यहां सुविधाओं की कमी है. वर्ष 2025 में ही हसनपुर रोड जंक्शन बनने के बाद नई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हसनपुर में कराया गया, लेकिन इस खंड पर पूर्व से चल रही एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लोग हसनपुर रोड जंक्शन की अनदेखी बता रहे हैं. वर्ष 2025 में इस खंड पर चलने वाली अमृत भारत, वंदे भारत व हसनपुर रोड से नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की सुविधा मिली. हसनपुर से बिथान नई रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन हुआ. लेकिन यहां से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हसनपुर रोड जंक्शन पर नहीं हुआ. स्थानीय लोग बताते हैं कि ट्रेनों के ठहराव से स्थानीय लोगों को रफ्तार मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन