कंप्यूटर व सौर उर्जा दोनों समय की मांग : रामनाथ

Updated at : 27 Feb 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
कंप्यूटर व सौर उर्जा दोनों समय की मांग : रामनाथ

वर्तमान समय में कंप्यूटर और सौर उर्जा दोनों समय की मांग है. विद्यालय में कंप्यूटर लैब होने से यहां के छात्र-छात्राओं को काफी फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

समस्तीपुर . केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने प्रखंड अंतर्गत प्रभावती रामदुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्पूरीग्राम में गुरुवार को कंप्यूटर लैब एवं सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पावर सिस्टम का उद्धाटन किया. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री ठाकुर ने शिक्षक एवं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर और सौर उर्जा दोनों समय की मांग है. विद्यालय में कंप्यूटर लैब होने से यहां के छात्र-छात्राओं को काफी फायदा मिलेगा. साथ ही सौर उर्जा से संचालित सोलर पावर के लगने से विद्युत की काफी बचत होगी. विद्यालय में यूपीएल नई दिल्ली के सौजन्य से कंप्यूटर लैब और सौर उर्जा से संचालित सोलर पावर अधिष्ठापित किया गया है. मौके पर समस्तीपुर प्रखंड जनता दल यू अध्यक्ष सह मुखिया राजीव कुमार सिंह, मंत्री के निजी सचिव कमलेश कुमार मिश्र, जगनारायण शर्मा, यूपीएल कंपनी के डा. ओमएस त्यागी, आशीष बमभानी, विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र मोहन मुकुल, वंशमणि, प्रभारी प्रधानाध्यापिका डा. बेबी कुमारी, संजीव कुमार महतो, नितेश कुमार निशांत, सोना कुमार, तरुण कुमार झा, संजीव नयन, कीर्ति किरण, प्रियंवदा, धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन