ePaper

Samastipur: खेमयू की बैठक में पुतला दहन का निर्णय

Updated at : 12 Jun 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur: खेमयू की बैठक में पुतला दहन का निर्णय

उजियारपुर की बैठक गुरुवार को भगवानपुर देसुआ पंचायत में राम नारायण लाल के आवास पर हुई.

विज्ञापन

उजियारपुर . बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन अंचल कमेटी उजियारपुर की बैठक गुरुवार को भगवानपुर देसुआ पंचायत में राम नारायण लाल के आवास पर हुई. अध्यक्षता विनोद मिश्र ने की. सम्बोधित करते हुए जिला सचिव राम दयाल भारती ने कहा कि आज देश भयंकर संकट के दौर से गुजर रहा है. गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी चरम पर है. इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंक देना चाहती है. बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. इसके खिलाफ 16 जून को सभी अंचलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया है. मौके पर अंचल सचिव कुंवर सहनी, राज्य कमेटी सदस्य दिनेश पासवान, राम नारायण लाल, जय नारायण मांझी, गंगा राम सिंह, मो. मोकीन, छोटे पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन