कुंभ मेला में प्रतिनियुक्ति रेल चिकित्सा की मौत

समस्तीपुर मंडल रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ अभिषेक रंजन की प्रयागराज के कुंभ मेला में रविवार की सुबह मौत हो गई है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ अभिषेक रंजन की प्रयागराज के कुंभ मेला में रविवार की सुबह मौत हो गई है. फिलहाल उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. इस बाबत पूछे जाने पर रेल अस्पताल के सीएमएस डॉ सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. डॉ अभिषेक रंजन 20 जुलाई, 2024 को रेलवे अस्पताल में योगदान दिया था. 24 जनवरी को प्रयागराज कुंभ मेला में उनको प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था. उनकी ड्यूटी 26 जनवरी से 11 फरवरी तक थी. डॉ अभिषेक रंजन उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर के रहने वाले डॉ शिव शंकर प्रसाद साह के बेटे थे. सीएमएस ने बताया कि डॉ अभिषेक रंजन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर यहां जेनरेट मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थे, जिनकी ड्यूटी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में लगाई गई थी. 20 जुलाई, 2024 से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कार्यरत थे. 25 वर्ष की आसपास की आयु होने के कारण वह काफी ऊर्जावान थे. खुद भी चिकित्सक थे. ऐसे में किसी तरह की गंभीर बीमारी की उम्मीद उनके सह कर्मियों को भी नहीं थी. उनके एकाएक जाने से मंडल रेल चिकित्सा विभाग स्तब्ध है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




