अप्रूव्ड ब्रांड पानी की बिक्री की डेडलाइन बढ़ी

रेल मंडल के समस्तीपुर के साथ अन्य स्टेशनों पर रेल नीर की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी थी. इसके बाद आइआरसीटीसी ने रेलवे की तरफ से अप्रूव्ड बोतल बंद पानी के बिक्री की अनुमति दे दी है
समस्तीपुर.रेल मंडल के समस्तीपुर के साथ अन्य स्टेशनों पर रेल नीर की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी थी. इसके बाद आइआरसीटीसी ने रेलवे की तरफ से अप्रूव्ड बोतल बंद पानी के बिक्री की अनुमति दे दी है. समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशन पर रेल नीर की किल्लत को देखते हुए यह निर्णय किया गया है. 10 मई तक इन दोनों स्टेशन पर रेल नीर के अलावा पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अनुमति प्राप्त बोतल बंद पानी की बिक्री की जा सकेगी. जिसे बढ़ाकर अब 15 मई तक कर दिया गया है. इसके अलावा इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में भी यह व्यवस्था होगी. आइआरसीटीसी के स्थानीय पदाधिकारी की माने तो रेल नीर की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लागू किया गया है. बताते चलें कि इस सप्ताह रेलवे की रेल नीर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी. काउंटर व रनिंग ट्रेनों में रेल नीर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था. ऐसे में यात्री डिमांड तो करते थे. नहीं पूरा होने पर संचालकों से उनकी झड़प भी हो रही थी. इस बीच समस्तीपुर रेल मंडल में भी यात्रियों की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए समस्या के हल की दिशा में जुट गई. सिर्फ समस्तीपुर जंक्शन पर ही रोजाना 1500 बोतल बंद पानी की जरूरत हो रही थी. यह भी आपूर्ति अनियमित की जा रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










